फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mand killed brother with axe in rampur himachal pradesh

बस इतनी सी बात पर छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

Wed, 28 Mar 2018 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ननखड़ी(रामपुर बुशहर)
अमर उजाला ब्यूरो, ननखड़ी(रामपुर बुशहर) Updated Wed, 28 Mar 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
mand killed brother with axe in rampur himachal pradesh

दो सौतेले भाईयों में कहासुनी जानलेवा बन गई। छोटे भाई ने बड़े को पहले ईंट और डंडे से पीटा और फिर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान सुनील कुमार (32) निवासी शोली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मामला हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में ननखड़ी तहसील की शोली पंचायत का है। इस वारदात से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों भाईयों में पहले कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


तैश में आकर मुकेश ने सुनील पर सीमेंट की ईंट दे मारी। वह यहीं नहीं रुका और उसने ईंट से हमला करने के बाद डंडे बरसाए और फिर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय मृतक सुनील के दोनों बच्चे मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार तंग करता था सुनील

mand killed brother with axe in rampur himachal pradesh

उनके चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक सुनील की जान जा चुकी थी। हमलावर मुकेश ने इस तरह वार किए थे कि मृतक का चेहरा पहचाना भी मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने ही पुलिस को सूचना दी। दोनों ही युवक सौतेले भाई हैं।

सुनील कुमार दीप राम का बेटा था जबकि मुकेश कुमार के पिता आसा राम हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने हत्या का जुर्म कबूल लिया है। उसने बताया कि सुनील उसे बार-बार तंग करता था।

बीते दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ और तैश में आकर उसने बड़े भाई की हत्या कर दी। डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए औजार को भी कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed