{"_id":"579c2d2d4f1c1bae4521e1ed","slug":"manali-gangrape-case-identity-parade-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइली महिला से गैंगरेप के आरोपियों की शिनाख्त परेड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस्राइली महिला से गैंगरेप के आरोपियों की शिनाख्त परेड
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली में इस्राइली महिला से हुए गैंगरेप में सभी पांचों आरोपियों की शिनाख्त परेड हुई। पहले दिन कुल्लू कारागार में बंद तीन बालिग आरोपियों की शिनाख्त करवाई गई। पुलिस की मानें तो विदेशी महिला ने तीनों आरोपियों को पहचान लिया है।
विज्ञापन
इस कदम को पुलिस केस ट्रेस करने की दिशा में कड़ा कदम मान रही है। शनिवार को पुलिस केस में आरोपी बनाए गए दो नाबालिगों की शिनाख्त परेड करवाएगी। एसएचओ मनाली केडी शर्मा ने बताया कि केस को सुलझाने में आधुनिकतम तकनीक से काफी मदद मिली है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा फुटेज से आरोपियों के वाहन का पता चल पाया। वाहन से प्राप्त किए गए सैंपल एफएसएल भेजे गए हैं। एसपी कुल्लू पदमचंद ने आरोपियों की शिनाख्त परेड कराए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस केस को पुलिस जल्द पूरी तरह से ट्रेस कर चुकी है। नियमानुसार कुछ कानूनी औपचारिकताओं के पूरा होते ही कोर्ट में चालान पेश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन