{"_id":"611be2b10eddb62420164f2d","slug":"man-update-his-status-on-social-media-by-putting-pakistani-flag-in-bilaspur-himachal-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: पाकिस्तानी झंडा लगाकर सोशल मीडिया पर अपडेट किया स्टेटस, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिलासपुर: पाकिस्तानी झंडा लगाकर सोशल मीडिया पर अपडेट किया स्टेटस, केस दर्ज
Tue, 17 Aug 2021 09:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:54 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार स्वारघाट की ग्राम पंचायत तनबौल के चेली गांव के एक युवक ने 14 अगस्त को अपनी फेसबुक प्रोफाइल पाकिस्तानी झंडे के साथ अपडेट की। इसमें लिखा था कि 14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पाकिस्तान।
विज्ञापन
एफआईआर( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में चेली के एक युवक ने फेसबुक पर पाकिस्तान के झंडे वाली प्रोफाइल फोटो लगाई। इस पर स्थानीय लोगों ने कड़ा एतराज जताया है। इस पूरे मामले के बारे में पुलिस थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई गई। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्वारघाट की ग्राम पंचायत तनबौल के चेली गांव के एक युवक ने 14 अगस्त को अपनी फेसबुक प्रोफाइल पाकिस्तानी झंडे के साथ अपडेट की। इसमें लिखा था कि 14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पाकिस्तान।
विज्ञापन
लोगों ने डीपी को देखकर इसके स्क्रीन शॉट समेत इसकी शिकायत पुलिस को भेजी। आरोपी की पहचान आमिर खान निवासी चेली के रूप में हुई है। डीएसपी श्री नयनादेवी जी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है। कहा कि इसके तहत तीन साल की सजा का प्रावधान है। धारा के अनुसार यदि कोई शख्स धार्मिक, जातीय या रंग के आधार पर समाज में भेदभाव या उन्माद फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन