फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man sets wife ablaze over domestic dispute kinnaur himachal pradesh

पत्नी को आग लगा खुद टैंक में डूबकर दे दी जान

Thu, 10 Mar 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Updated Thu, 10 Mar 2016 08:52 AM IST
सार

  • किन्नौर के रिशाल गांव में सनसनीखेज वारदात
  • मामूली कहासुनी के बाद दंपति में बढ़ा झगड़ा
  • 80 फीसदी जली महिला, आईजीएमसी में भर्ती
  • पुलिस ने कराया नेपाली के शव का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
Man sets wife ablaze over domestic dispute kinnaur himachal pradesh
दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो कि झगड़े में तबदील हो गई। - फोटो : Demo Pic

विस्तार

हिमाचल के जनजातीय जिले किन्नौर के टापरी स्थित रिशाल गांव में नेपाली ने पत्नी पर मिट्टी तेल छिड़क कर जिंदा जलाने का कोशिश की। अपनी कोशिश में नाकाम रहने के बाद नेपाली ने घर के पास पानी के टैंक में कूदकर जान दे दी। महिला 80 फीसदी जल गई है। छोलतू अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे शिमला रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चगांव निवासी विनय नेगी की दोघरी में चौकीदारी कर रहे नेपाली मूल के दंपति के बीच मंगलवार देर शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कविराज शिकड़ा (45) और उसकी पत्नी सोनिया (34) की कहासुनी कुछ ही देर में झगड़े में तबदील हो गई और कविराज ने गुस्से में आकर पत्नी पर मिट्टी तेल छिड़का और आग लगा दी। महिला किसी तरह वहां से जलती हुई हालत में भागी।

विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Man sets wife ablaze over domestic dispute kinnaur himachal pradesh
क्राइम - फोटो : demo

इसी बीच सड़क में पुलिस टीम महिला को मिली। टापरी चौकी प्रभारी यादव चंद किसी काम के चलते चोलिंग से टापरी आ रहे थे। उन्होंने महिला को देखा और उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए छोलतू अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस की टीम थाना प्रभारी भावानगर प्रकाश नेगी की अगुवाई में टापरी के रिशाल में पहुंची। वहां देखकर पुलिस टीम हैरान रह गई। नेपाली का शव दोघरी से कुछ दूरी पर पानी के टैंक में पड़ा था। 

टीम ने शव को टंकी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टापरी पहुंचाया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि नेपाली ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया और उसके बाद उसने भी पानी की टंकी में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला का 80 फीसदी शरीर जल चुका है। इसका आईजीएमसी में उपचार जारी है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed