बहन को बनाया गर्भवती फिर की हैवानियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई-बहन का रिश्ता एक बार फिर कलंकित हुआ है। बहन की आबरू लूटकर उसे गर्भवती बनाया लेकिन फिर भी दरिंदे की हैवानियत जारी रही। हिमाचल के चंबा जिले की सिल्लाघ्राट पंचायत में एक युवक ने अपनी बहन से दुराचार किया। रिश्ते में ये दरिंदा युवती की बुआ का लड़का है।
दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती हो गई है। मामला उजागर होने पर इस हैवान ने पीड़ित युवती पर जानलेवा हमला कर दिया और बंदूक बाट से युवती की बहुत बुरी तरह पिटाई की। आरोपी के खिलाफ चंबा थाना में पीड़िता ने मामला दर्ज करवा दिया है। अगली स्लाइड में पढ़िए पूरी वारदात..
जंगल में अकेली पाकर लूट ली आबरू
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले वह जंगल में पशु चराने गई थी। वहां पर उसकी बुआ का लड़का रमेश पुत्र देव राज निवासी गांव सिल्लाघ्राट आ धमका। जिसने उसे जंगल में अकेली पाकर छेड़खानी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर बह आगबबूला हो उठा और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसे जब भी मौका मिला उसने जबरदस्ती उससे शारीरिक संबंध बनाए। कई बार उसकी अस्मत लूटी। इस सारे मामले को लेकर उसने उसे धमकी दी थी कि अपना मुंह बंद रखे। नहीं तो उसे जान से खत्म कर देगा। इसके चलते डर के मारे पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई।
तबीयत खराब हुई तो पता चला गर्भवती
हाल ही में जब पीड़िता की तबीयत खराब हुई तो जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई जिसके बाद पीड़िता ने अपनी सारी आपबीती अपनी मां को बता दी। इस पर जब उसकी माता ने इस बारे में रमेश के परिजनों से शिकायत की तो रमेश रायफल लेकर उसके घर आ पहुंचा और रायफल की बाट से पीड़िता पर कई प्रहार किए।
मुंह खोलने की स्थिति में जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 452, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी चंबा डीके चौधरी ने बताया कि मामला काफी संगीन है। इसकी छानबीन चल रही है।