{"_id":"5e80a7d18ebc3e76a71ee6fc","slug":"man-murder-wife-and-son-in-nalagarh-in-solan-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी अधेड़ ने की पत्नी और बेटे की हत्या, मौके से फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशेड़ी अधेड़ ने की पत्नी और बेटे की हत्या, मौके से फरार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 29 Mar 2020 07:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Mar 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशेड़ी अधेड़ ने तेजधार हथियार से पत्नी और 19 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। वारदात नालागढ़ उपमंडल के जगतपुर पंचायत के टमकवाला गांव की है। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने खेतों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार रणजीत सिंह (46) पुत्र गुरुदेव निवासी गांव टमकवाला ने अपनी पत्नी समती देवी (45) और पुत्र गगनदीप (19) की निर्मम हत्या कर डाली है।
विज्ञापन
इस घटना का पता तब चला, जब समीप के खेत से गांव की एक महिला गुजरी। महिला ने देखा कि गगनदीप खून से लथपथ पड़ा है। महिला ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
डीएसपी नालागढ़ चमन लाल सहित पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को तलाश किया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी रणजीत नशे का आदी है और नशा मुक्ति केंद्र में रह चुका था। वह अक्सर अपने परिवार वालों के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया की मृतकों के सिर के ऊपर किसी तेजधार हथियार से वार किए गए हैं। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर शवों को कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू कलह का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।