फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Man kills wife with axe in Kangra in Himachal Pradesh

शक के चलते कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या, पति ने कुबूला गुनाह, गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2019 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Nov 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Man kills wife with axe in Kangra in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कांगड़ा जिले के हरनोटा पंचायत में एक अधेड़ ने चरित्र पर शक जताकर पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर डाली। हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार नशे में धुत रणजीत सिंह (48) ने पत्नी स्नेहलता (45) को बुधवार देर रात कुल्हाडी से हमला कर मार डाला।

विज्ञापन


स्नेहलता आंगनबाड़ी में बतौर हेल्पर तैनात थी, जबकि आरोपी मजदूरी करता है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा पालमपुर में सेना की भर्ती में गया था, जबकि इसी माह की नौ तारीख को उसकी बड़ी बेटी की शादी हुई थी। छोटी बेटी शादी पर खरीदा लहंगा वापस करने गई थी और रात को चलवाड़ा में मासी के घर ठहरी थी।
विज्ञापन


बड़ी बेटी ने शादी के बाद पहली बार आज अपने मायके हारफेरा की रस्म के लिए आना था। मृतका की छोटी बेटी प्रीति ने आरोप लगाया है कि उनका पिता अक्सर मां से मारपीट करता था। शादी से एक दिन पहले भी उसके पिता ने मां पर दराट से वार किया था। एसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई पर जड़ा था हत्या का आरोप 
पत्नी की मौत के बाद रणजीत सिंह शराब के नशे में चूर होकर पंचायत प्रधान जगदीश चंद के पास गया और कहने लगा कि उसकी पत्नी को उसके बड़े भाई ने मार दिया है। इसके बाद उसकी सूचना जवाली पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed