फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man kills friend over illicit relationship with wife.

मामूली कहासुनी पर दोस्त की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

Sat, 19 Sep 2015 10:39 PM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Man kills friend over illicit relationship with wife.

बठाहड़ के कटलचा गांव ( कुल्लू, हिमाचल पद्रेश) में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। हत्या के बाद आरोपी गुरदयाल मौके पर से फरार हो गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निरमंड के गांव भडारी का युवक काशल चंद (21) बंजार के कटलचा गांव में शुक्रवार रात को गुरदयाल के घर मेहमान बनकर आया था। रात के समय उसकी गुरदयाल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर तैश में आकर गुरदयाल ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन

गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से किया वार

Man kills friend over illicit relationship with wife.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी हत्या के बाद मौके पर से फरार है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed