फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man jailed for forged degree

झूठे प्रमाण पत्र पर बागवानी अधिकारी बनने वाले को जेल

Wed, 28 Sep 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 28 Sep 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
man jailed for  forged degree

झूठे हिमाचली और ओबीसी प्रमाण पत्र देकर बागवानी विकास अधिकारी की नौकरी हासिल करने के आरोपी सत्या प्रकाश कनोजिया पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी पटेल विहार, बेरी बिथूर जिला कानपुर उत्तर प्रदेश को अदालत ने दोषी करार दिया है। सीजीएम सोलन सचिन रघु की अदालत ने इस धोखाधड़ी में मामले में विभिन्न धाराओं के तहत दो सजाएं सुनाई हैं। जिसमें अधिकतम छह माह कारावास है। अभियोजन पक्ष से मामले की पैरवी जिला उपन्यायवादी नितिन सोनी ने की। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी को आईपीसी की धारा 420 के तहत दोषी मानते हुए छह माह साधारण कारावास और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को दो माह की अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। इसके साथ ही आरोपी को आईपीसी की धारा 467, 468, 469 और 471 के तहत छह माह की साधारण कारावास और दो हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई है। यह दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

विज्ञापन

शिकायत के बाद उपायुक्त सोलन ने की थी जांच

man jailed for  forged degree

उन्होंने बताया कि साल 1998 में प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से ओबीसी श्रेणी के लिए बागवानी विकास अधिकारी पद के लिए विज्ञापन निकाला गया था। जिसमें आरोपी ने हिमाचली और ओबीसी श्रेणी के झूठे प्रमाण पत्र दिखाकर अपने को सोलन के किरपाल राम का दत्तक पुत्र दिखा कर बागवानी विकास अधिकारी के पद अपनी सेवाएं देने लगा। 

मामले में सोलन निवासी ललित कुमार अंबिया ने जिला उपायुक्त सोलन को शिकायत दी और हिमाचली और ओबीसी प्रमाण पत्र को चुनौती दी गई। उपायुक्त की ओर से की गई जांच में आरोपी के दोनों प्रमाण पत्र जाली पाए गए। जिसके बाद मामले की एफआईआर सोलन पुलिस ने दर्ज की। मामले में कुल 13 गवाहों की पेशी हुई। पक्ष और विपक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed