आग की लपटों में घिरकर वो जिंदा जल गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंज घाटी के नियूली में मकान में आग लगने से भीतर सोया व्यक्ति जिंदा जल गया। इस घटना में ढाई मंजिला दो मकान भी जलकर राख हो गए। इसमें करीब 30 लाख का नुकसान आंका गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इस घटना से पूरी सैंज घाटी में मातम है। सैंज परियोजना प्रबंधन ने वीरवार को परियोजना का कार्य बंद रखा।
घटना बुधवार देर रात करीब एक बजे की है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा के मुताबिक रोशन लाल, चमल लाल व किशोरी लाल के 12 कमरों के साझे मकान में आग लग गई।
जिंदा जल गया
थोड़े ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वह पड़ोस के प्रेम सिंह, यशपाल तथा तुलसी राम के साझा मकान तक फैल गई। दोनों मकान जलकर राख हो गए। इस हादसे में मकान में सोया किरायेदार हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी का मजदूर धर्म चंद (24) पुत्र नारायण सिंह निवासी चंबा जिंदा जल गया।
हालांकि सूचना पाकर सैंज में कंपनी के मजदूर व स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते, लेकिन वे उस पर काबू नहीं पा सके। कुल्लू से पहुंचा दमकल वाहन भी आग बुझाने में नाकाम रहा।
बताया जा रहा है कि इन दोनों मकानों के निचली मंजिल में किराये की दुकानें थीं। आग लगने से करीब 30 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।