फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man attempted to commit suicide and shot himself at sataun sirmour

सुसाइड नोट लिखकर खुद पर दागी गोली, बच गया तो बाथरूम में जाकर लगा ली आग

Fri, 25 May 2018 08:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सतौन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, सतौन (सिरमौर) Updated Fri, 25 May 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
man attempted to commit suicide and shot himself at sataun sirmour

पांवटा की अजोली पंचायत में एक व्यक्ति ने सुसाइड नोट लिखकर बंदूक से खुद पर गोली चला दी। गोली के छर्रे उसके सीने को छूकर निकल गए। आत्महत्या का प्रयास विफल रहा तो यह व्यक्ति बाथरूम में गया और खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन


 गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगाें ने उसे बचा लिया। हालांकि, उसके कपड़े जल चुके थे। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


आत्महत्या के प्रयास के आरोपी ने इस हालात के लिए दूसरी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के अनुसार अजोली निवासी प्रताप सिंह पुत्र हीरा सिंह ने वीरवार दोपहर करीब 12 बजे पहले शराब पी और फिर सुसाइड नोट लिखकर बंदूक से खुद पर फायर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम में जाकर खुद को आग भी लगा ली

man attempted to commit suicide and shot himself at sataun sirmour

बंदूक के छर्रे उसके सीने की बायीं ओर छूकर निकल गए। बंदूक चलनेआवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी इकट्ठा हो गए। जब तक लोग वहां पहुंचे तो व्यक्ति ने बाथरूम में जाकर खुद को आग भी लगा ली। उसके कपड़े भी जल गए।

ग्रामीणों ने आग बुझाकर उसे बचा लिया। वहीं, सूचना मिलने पर राजबन पुलिस चौकी से एएसआई बीएस नेगी के साथ टीम मौके पर पहुंची। व्यक्ति को 108 एंबुलेंस में पांवटा अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया।

बीएस नेगी ने बताया कि व्यक्ति के पास बिना लाइसेंस की बंदूक थी, जिससे दागी गई गोली उसके सीने को छूकर निकल गई। व्यक्ति ने दो शादियां की हैं। डीएसपी पांवटा ने बताया कि व्यक्ति से सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जिस टोपीदार बंदूक से फायर किया गया है, उसका लाइसेंस भी नहीं है। 

सुसाइड नोट में लगाए गए ये आरोप 

man attempted to commit suicide and shot himself at sataun sirmour

सुसाइड नोट में व्यक्ति ने आत्महत्या के लिए दूसरी पत्नी को दोषी ठहराया है। उसने वर्ष 2003 में दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी की भी यह दूसरी शादी थी। इससे पहले वह सिरमौरी ताल में रहता था, लेकिन शादी के बाद अजोली में रहने लगा।

शादी के कुछ साल बाद से ही उसकी दूसरी पत्नी उसके पहले वाले परिवार के पास आती-जाती रही। वह पहले शादी से हुए बेटे को साथ लाई और उसकी शादी भी करवाई। इसके बाद से यह मां-बेटा उसे रोज तंग करने लगे। इसी से परेशान होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed