बाप ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार
एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला है। पीड़िता ने अपनी मां और मौसी को अपने पिता की करतूत बताई। इसके बाद पीड़िता की मां और मौसी ने पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है।
थाना बड़सर के अंतर्गत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पेशे से चालक है और इन दिनों मजदूरी कर रहा था। पीड़िता की मां और मौसी ने शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी पिता ढाई माह से नाबालिग बेटी से दुराचार कर रहा था।
जान से जारने की दी थी धमकी
किसी को इस बारे में बताने पर जान से जारने की धमकी दे रहा था। बीती 12 फरवरी को उसने दोबारा अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया। पिता के कुकृत्य से तंग आकर बेटी ने सारी बात अपनी मां और मौसी को बताई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। उधर, एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।