फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown: Shop not closed at 7 pm during curfew, case on shopkeeper

लॉकडाउन: शाम सात बजे बंद नहीं की दुकान, दुकानदार पर केस

Fri, 08 May 2020 03:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 May 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Shop not closed at 7 pm during curfew, case on shopkeeper
सांकेतिक तस्वीर

विकास खंड चंबा के पनेला में कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने वाले दुकानदार पर केस दर्ज किया गया है। चंबा थाना की टीम पनेला में गश्त कर रही थी। शाम सात बजे व्यक्ति ने दुकान खोली थी। जबकि दुकानें खोलने का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम तीन बजे निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


दुकानदार ने कर्फ्यू ढील नियमों की अवहेलना करते हुए मनमर्जी से देर शाम तक दुकान खुली रखी। दुकानदार को पुलिस की ओर से चेतावनी भी दी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पनेला में पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

होम क्वारंटीन का उल्लंघन पड़ा महंगा

होम क्वारंटीन की सही तरीके से पालना नहीं करने पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चारों को होम क्वारंटीन से संस्थागत क्वारंटीन में शिफ्ट किया गया है। पुलिस थाना चंबा, चुवाड़ी और तीसा में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि किशोरी लाल निवासी रजेरा उत्तराखंड से आया है। दुर्गा सिंह निवासी गांव कमलाड़ी पालमपुर से आया है। नवीन मोहम्मद राजपुरा पंजाब से आया है। और छातो राम  बद्दी से आया है।

इन सभी को जिला प्रशासन की ओर से 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया गया था। लेकिन ये चारों होम क्वारंटीन की पालना नहीं कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर उनके खिलाफ कार्रवाई की। चारों को होम क्वारंटीन से संस्थागत क्वारंटीन में शिफ्ट किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि जो लोग होम क्वारंटीन की सही से पालना नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

60 साल से अधिक उम्र का  व्यापारी नहीं बैठेगा दुकानों में

चंबा शहर के बाजार में अब साठ साल से अधिक उम्र वाला कोई भी व्यापारी अपनी दुकान पर नहीं बैठेगा। इसके लिए पुलिस की ओर से सभी दुकानदारों को हिदायत दे दी गई है। एएसपी रमन शर्मा ने पुलिस टीम के साथ पूरे बाजार की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी दुकानदारों से उनकी उम्र को लेकर पूछताछ की गई। उम्र का सही पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से सभी दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे शनिवार को अपना आधार कार्ड लेकर दुकान में आएंगे, ताकि दुकानदार की उम्र का पता आधार कार्ड में दर्शायी जन्म तिथि से लगाया जा सके। 

साठ वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है। इसलिए पुलिस साठ वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को घरों में ही आराम करने के लिए बोल रही है। बाजार में कई व्यापारी ऐसे हैं, जिनकी आयु साठ वर्ष से अधिक है। वे घर पर आराम करने के बजाय दुकान में ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं, जबकि दुकान में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहते हैं। इसलिए पुलिस ने साठ वर्ष से अधिक आयु वाले सभी दुकानदारों को घर पर ही रहने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को पुलिस की टीमें बाजार की दुकानों में जाकर व्यापारियों के आधार कार्ड को चेक करेंगी। इसके अलावा जिन दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग की सही से पालना नहीं हो रही है। ऐसे दुकानदारों को भी पुलिस की ओर से हिदायत दी गई है।  एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि साठ वर्ष से अधिक आयु वाले दुकानदारों को दुकान में काम करने के बजाय घर पर आराम करने के लिए कहा गया है। इसलिए बाजार में सभी दुकानदारों को अपना आधार कार्ड लाने को बोला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed