फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   loan cheating, company cheat a person.

लोन लेने जा रहे हैं तो ध्यान से पढ़ लें ये खबर

Thu, 12 Feb 2015 08:54 AM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
loan cheating, company cheat a person.

यदि आप भी कम ब्याज पर लोने लेने की तैयारी कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। सस्ते लोन के चक्कर में आपको भी चूना लग सकता है। शातिर अब लोन के नाम पर भी लोगों के पैसे ऐंठ रहे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में भी लोन के नाम पर ठगी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक प्रतिष्ठित फाइनांस कंपनी के नाम पर ऊना के एक व्यक्ति से 11 लाख की ठगी हो गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दो प्रतिशत ब्याज पर लोन लेने के चक्कर में व्यक्ति ने अपने 11 लाख लुटा दिए है। जिन लोगों ने लोन दिलाने की बात कही थी वे अब गायब हो गए हैं। इनके नंबर भी बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी ठगी की वारदात

loan cheating, company cheat a person.

पुलिस के अनुसार चंद्र कुमार निवासी खड्ड जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ समय पहले उसने एक विज्ञापन पढ़कर कंपनी के नंबर पर संपर्क किया और दो करोड़ रुपये का लोन लेने की बात कही।

इस पर कंपनी के अधिकारियों ने उसे जरूरी दस्तावेज भेजने को कहा। कुछ दिनों बाद कंपनी के अधिकारी का फोन आया कि उनका लोन पास हो गया है और उन्हें प्रोजेक्ट का 25 प्रतिशत बैंक में कंपनी के खाते में जमा करवाना होगा।

तभी 24 लाख का डीडी भेजा जाएगा। इसके बाद उन्होंने उक्त कंपनी के खाते में 11 लाख रुपये की रकम जमा करवा दी। मगर इसके बाद भी कंपनी की ओर से कोई डीडी नहीं भेजा गया।

कंपनी फरार, नंबर भी बंद

loan cheating, company cheat a person.

ठगी के शिकार हुए व्यक्ति का कहना है कि रकम जमा करवाने के बाद अब कंपनी का उक्त नंबर बंद आ रहा है। उनका कहना है कि कई बार कंपनी के नंबर पर संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन कंपनी द्वारा दिए गए सभी नंबर बंद आ रहे हैं।

कंपनी से कोई संपर्क न होने पर उसने हरोली थाना में फाइनांस कंपनी के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि लुभावने विज्ञापनों पर ध्यान न दें। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही अपना पैसा लगाएं। किसी भी अनजान आदमी पर भरोसा न करें। पुलिस से वेरीफिकेशन के बाद ही ऐसे कदम उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed