फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   letter Written to Interpol for issuing red corner notice in Technomack scam case

टेक्नोमैक घोटाला: रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए इंटरपोल को लिखा पत्र

Sat, 29 Jun 2019 10:14 AM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jun 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
letter Written to Interpol for issuing red corner notice in Technomack scam case

43 सौ करोड़ रुपये से ज्यादा के बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाले में जांच एजेंसी सीआईडी ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी के एमडी और घोटाले के मुख्य आरोपी राकेश शर्मा के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने के लिए सीआईडी ने इंटरपोल को पत्र लिख दिया है।

विज्ञापन


सीबीआई के माध्यम से भेजे पत्र में इंटरपोल से कंपनी के एमडी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए कहा है। फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय एजेंसी सीआईडी के आवेदन का अध्ययन कर रही है। माना जा रहा है कि जुलाई के पहले हफ्ते में इंटरपोल नोटिस जारी कर सकता है।
विज्ञापन


इस नोटिस के जारी होते ही दुनियाभर के देशों की पुलिस भी राकेश शर्मा के पीछे पड़ जाएगी। हिमाचल में 43 सौ करोड़ से ज्यादा के राज्य कर, बिजली बिल, इनकम टैक्स व बैंक फ्रॉड करने के बाद सीआईडी की पकड़ में आने से पहले राकेश शर्मा देश छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी बार उसने भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल कर दुबई का रुख किया था। इसके बाद से न तो उसके कहीं और जाने की जानकारी है और न ही भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल किया गया है।

इसी बीच सीआईडी ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर दो दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ प्रदेश की स्थानीय अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। मुख्य आरोपी का पासपोर्ट भी केंद्रीय विदेश मंत्रालय से संपर्क कर निरस्त करा दिया गया।


साथ ही उसके भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हालांकि इसके बावजूद सीआईडी के हाथ राकेश तक नहीं पहुंच पाए। इसी वजह से अब सीआईडी ने इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed