फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   leopard killed in kangra himachal pradesh

तेंदुए की गोली से मौत, अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज

Sun, 20 Jan 2019 02:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Jan 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
leopard killed in kangra himachal pradesh

पमंडल पालमपुर के झरेट-घनेटा के जंगल से गुजर रही सड़क के पास मादा तेंदुआ मरी हुई मिली। तेंदुए की मौत गोली लगने से हुई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक झरेट-घनेटा के जंगल के बीच गुजर रही सड़क के पास लोगों ने एक मरा हुआ तेंदुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और धीरा चौकी के प्रभारी जितेंद्र के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मृत तेंदुए को अपना कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टि में पाया गया कि मादा तेंदुए की बंदूक की गोली लगने से मौत हुई है। तेंदुए को गोली कब और कहां पर मारी गई है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। तेंदुए को कितनी गोली के छर्रे लगे 
विज्ञापन
विज्ञापन


होंगे, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। डीएफओ पालमपुर वीके यादव ने कहा कि तेंदुए का पोस्टमार्टम करवा लिया है, जबकि इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी गई है। तेंदुए को बंदूक की गोली से मारा गया है। 


अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज : सुरेंद्र 
थाना प्रभारी भवारना सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस की टीम घटनास्थल पर गई थी। मादा तेेंदुए की मौत बंदूक की गोली लगने से हुई है। अब तेंदुए को कितनी गोलियां लगी हैं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed