{"_id":"7e7b85c0ca1d69c40ec879e76fecee32","slug":"leapord-attack-at-shimla-killed-15-goat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में तेंदुए का खौफ, 15 बकरियों को बनाया शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला में तेंदुए का खौफ, 15 बकरियों को बनाया शिकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 17 Apr 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
राजधानी शिमला में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। शहर के कृष्णानगर वार्ड में मंगलवार देर रात दो तेंदुओं ने एक बाड़े में हमला कर पंद्रह बकरियों को अपना शिकार बनाया डाला।
विज्ञापन
लालपानी में स्लाटर हाउस से सटे इस बाड़े में ये बकरियां रखी हुई थी। पास में ही लोगों के मकान भी हैं। एकाएक आबादी के बीच हुए इस हमले के बाद लोग सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात यह हमला हुआ। कुछ लोगों ने तो दो तेंदुओं को देखा भी। शोर मचाने के बाद बाकी लोग यहां जमा हो गए। वहीं दोनों तेंदुए बकरियां लेकर जंगल में गायब हो गए।
विज्ञापन
मालरोड पर भी दिख चुके हैं तेंदुए
लोगों का कहना है कि कुछ दिन से लगातार इस क्षेत्र में तेंदुए कुत्तों और दूसरे जानवरों को अपना निशाना बना रहे हैं। इस बारे में कई बार वन विभाग को कहा जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से वार्ड में पिंजरे लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार रात मालरोड और स्कैंडल में भी तेंदुए देखे जा चुके हैं।
राजधानी में इनकी इतनी दहशत है कि अंधेरा होते ही लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।