{"_id":"8b1ef6e1865f3eff238e41ef140ed865","slug":"lady-registered-case-againest-husband-at-nahan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहसबाजी की तो पत्नी को दी खौफनाक सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहसबाजी की तो पत्नी को दी खौफनाक सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
घरेलु विवाद के चलते एक शख्स ने चूल्हे के उपर रखे बर्तन से पत्नी का चेहरा जला दिया। मामला हिमाचल के जिला सिरमौर के नाहन का है। यहां एक महिला ने अपने पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एएसपी निशिंचत सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार को मंजू देवी पत्नी संजू निवासी मोहल्ला शिवपुरी नाहन ने थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई कि इसका पति संजू उसे काफी समय से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
साथ ही उसे घर से निकालने की धमकी देता है। बीते सोमवार को जब यह घर पर थी तो इसके पति के साथ बहसबाजी हो गई। गुस्साए पति ने चुल्हे के ऊपर से फ्राइपिन उठाकर इसके चेहरे पर मार दिया।
विज्ञापन
इससे महिला का चेहरा जल गया है। फिलहाल पुलिस ने धारा 498, 323, 506 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मारपीट करने वाले पति को गिरफ्तार किया जाएगा।