{"_id":"5fef108da7ba7d09ff127569","slug":"kullu-news-dj-party-without-permission-two-arrested-liquor-seized-from-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति चल रही डीजे पार्टी पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिना अनुमति चल रही डीजे पार्टी पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार
Fri, 01 Jan 2021 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 01 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली के एक होटल में नववर्ष पर बिना अनुमति डीजे पार्टी करने पर होटल मैनेजर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटल में कोरोना नियमों को दरकिनार कर 200 लोग जमा किए थे। पुलिस ने छापे के दौरान होटल से अवैध शराब भी पकड़ी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गुरुवार को मनाली के होटलों में हो रहे जश्न को लेकर पुलिस अलर्ट थी। एक होटल में पुलिस ने छापा मारा तो देखा कि होटल में डीजे पार्टी चल रही थी। आयोजकों ने इसकी अनुमति नहीं ली थी। इस दौरान होटल में पर्यटकों समेत करीब 200 लोग जमा थे।
विज्ञापन
पुलिस ने सतीश कुमार (50) पुत्र भूरा राम, निवासी मानसा, पंजाब और होटल मैनेजर इंद्रजीत ठाकुर (45), पुत्र चंदे राम, निवासी खोपरी, डाकघर भल्याणी कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से छह बोतल अंग्रेजी शराब, 24 बोतल बीयर, 7 बोतल वोदका भी बरामद की। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
हुड़दंग मचाने पर केरल का पर्यटक गिरफ्तार
पुलिस ने नववर्ष की संध्या पर मनाली में हुड़दंग मचाने पर केरल के एक पर्यटक को गिरफ्तार किया है। पर्यटक संजीव मैथ्यू पुत्र मैथ्यू, निवासी नॉर्थ तहसील, जिला एरनाकुलम, केरल को पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत पकड़ा है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।