{"_id":"57d2c8464f1c1bbc613173db","slug":"kidnapping-and-rape-case-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को अगवा कर होटल में किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को अगवा कर होटल में किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट/बल्द्वाड़ा (मंडी)
Updated Sat, 10 Sep 2016 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल जा रही छात्रा को एक शख्स ने अपनी कार में अगवा कर लिया। फिर होटल ले जाकर इसके साथ रेप कर दिया। मामला हिमाचल के जिला मंडी का है। यहां उपमंडल के तहत स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुराचार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया है। इसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने छात्रा को कार में जबरदस्ती बिठा लिया।
विज्ञापन
युवक उसे भांवला स्थित एक निजी होटल में ले गया। भांवला में एक होटल मालिक ने लड़की को स्कूल की वर्दी में देखकर कमरा किराए पर देने से इंकार कर दिया। लेकिन, एक अन्य होटल में उसको कमरा दे दिया। जहां पर उसने लड़की के साथ दुराचार किया। इसके बाद नाबालिगा को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। लड़की ने घर पहुंचकर परिजनों को सारी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
परिजन लड़की को लेकर पुलिस थाना में पहुंचे। पुलिस ने नाबालिगा का मेडिकल करवाया है। इसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उधर, डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच में छात्रा से दुराचार की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ पोस्को के एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।