{"_id":"584799d14f1c1bf959449149","slug":"kangra-police-arrest-accused-in-girl-video-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में बनाया छात्रा का अश्लील वीडियो, पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में बनाया छात्रा का अश्लील वीडियो, पकड़ा गया आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कांगड़ा के पालमपुर उपमंडल में एक कॉलेज छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से अब पूछताछ करेगी। पुलिस आरोपी के पीछे कई दिनों से लगी हुई थी।
विज्ञापन
पिछले दिनों पालमपुर के एक होटल ने एक युवक ने कॉलेज की छात्रा के साथ पहले तो अश्लील वीडियो बनाया और उसे बाद में वायरल कर दिया। जब वीडियो एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में घूमने लगा तो छात्रा को इसका पता चल गया।
विज्ञापन
इसका पता चलते ही छात्रा ने पुलिस में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने दफा 354 और अन्य दफा के साथ युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते ही युवक की तलाश शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने इस युवक को दिल्ली से पकड़ लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो युवक पुलिस की चुंगल में तो पहले ही आ चुका था, लेकिन वह पुलिस की पहुंच से दूर बना हुआ था। अब पुलिस यह भी पता लगाएगी कि आरोपी युवक के साथ वीडियो बनाने वाला कोई ओर भी था, या वह अकेला ही था। छात्रा ने आरोप लगाया था कि पहले उसने उसे कोई नशे की चीज खिलाई थी।
उसके बाद उसके साथ उसने क्या किया, उसे कुछ पता नहीं लगा। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि वीडियो वायरल करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।