{"_id":"94827227cfcb6d837a199b8bb7d9b977","slug":"kandwal-accident-women-died-at-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडवाल हादसे में महिला ने भी तोड़ा दम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंडवाल हादसे में महिला ने भी तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Tue, 02 Dec 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा कंडवाल के निकट नागनी में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद इनोवा गाड़ी में सवार महिला रीमा देवी उर्फ बेबी पत्नी करतार सिंह निवासी जसालता (नूरपुर) ने भी दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में घायल अन्य लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस हादसे में राजेश थापा निवासी रामनगर (उत्तरप्रदेश) और इंडिका में सवार संजय गुलेरी निवासी बधानी (राजस्थान) की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
रविवार देर रात्रि नूरपुर से पठानकोट की तरफ जा रही इंडिका कार (डीएल3सीयू-6852) और इनोवा गाड़ी (एचपी 15-5756) की आपस में टक्कर हो गई थी।
हादसे के बाद नूरपुर अस्पताल पहुंचते ही इंडिका कार में सवार राजेश थापा निवासी रामनगर (उत्तरप्रदेश) की मौत हो गई, जबकि इंडिका में सवार दूसरे युवक संजय गुलेरी निवासी बधानी (राजस्थान) ने सोमवार सुबह पठानकोट स्थित सैनिक अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
इंडिका में सवार दो अन्य व्यक्तियों विकास चौधरी निवासी ब्रह्मखेड़ा (यूपी) और रवि कुमार निवासी मंथेड़ी (बहादुरगढ़) का सैनिक अस्पताल पठानकोट में उपचार चल रहा है।
हादसे में इनोवा में सवार रीमा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था, लेकिन उसके परिजन उसे पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां उसने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।