{"_id":"9c1d4e2aa1e7bd1aed71649e75ebe983","slug":"jyoti-murder-case-notice-to-mla-ram-kumar-chaudhary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति हत्याकांड में विधायक राम कुमार को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्योति हत्याकांड में विधायक राम कुमार को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Apr 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के बाद अब ज्योति के पिता बूटी राम की ओर से पंचकूला अदालत के फैसले के खिलाफ अपील पर सोलन जिले के दून हलके से कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी व अन्य को नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार और बूटी राम की अपील पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट एक साथ सुनवाई करेगी। जस्टिस हेमंत गुप्ता एवं जस्टिस लिजा गिल की डिवीजन बेंच ने रामकुमार चौधरी व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और पक्ष रखने को कहा है। मामले की सुनवाई 14 मई को होगी।
विज्ञापन
बूटी राम की अपील में भी लगभग हरियाणा सरकार की ओर से बनाए गए आधार ही हैं। हरियाणा सरकार की ओर से दाखिल अपील में पंचकूला अदालत के फैसले को रद्द करने और चौधरी को दोषी करार देने की मांग की गई थी। हरियाणा सरकार के बाद ज्योति के पिता बूटी राम ने भी अपील दाखिल की थी।
विज्ञापन
अपील सुनवाई के लिए वीरवार को डिवीजन बेंच के समक्ष आई। दोनों ने अपील में कहा है कि निचली अदालत ने कई तथ्यों पर गौर नहीं किया। उल्लेखनीय है कि पंचकूला कोर्ट ने राम कुमार व अन्य को बरी करार दिया था।