फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Job Cheating Case in HP Police recruitment.

पुलिस में नौकरी के नाम पर ठगी, महिलाकर्मी ने ऐंठ लिए 75 हजार

Wed, 18 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 18 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Job Cheating Case in HP Police recruitment.

हिमाचल प्रदेश पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर एक महिला पुलिस कर्मचारी पर एक युवक से 75 हजार रुपये ठगने का आरोप लगा है। मगर युवक अभी तक भर्ती नहीं हो पाया है। उधर, महिला कर्मी अब पैसे भी वापस नहीं दे रही है।

विज्ञापन


इस मामले में शिकायतकर्ता सुखदेव निवासी कुखेड़ नूरपुर ने डीएसपी नूरपुर, विजिलेंस थाना धर्मशाला, एसएचओ नूरपुर को भी ठगी होने के बाद शिकायत पत्र सौंपा था, लेकिन उक्त महिला जवान के खिलाफ पुलिस विभाग अभी तक कार्रवाई नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


सुखेदव के अनुसार आरोपी महिला पुलिस विभाग में सेवाएं दे रही है। महिला जवान ने कहा था कि था कि उसकी पुलिस उच्च अधिकारियों से पहचान है। कुछ राशि अदा करो। इसके बाद वह युवक को पुलिस में भर्ती करवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई तो महिला जवान ने तीस हजार रुपये धर्मशाला में उच्च अधिकारियों से मिलने के बहाने से निकलवाए। महिला जवान ने कहा था कि धर्मशाला में उच्च अधिकारी ही युवक को भर्ती करवाएंगे।

सुखदेव ने महिला जवान को पहले 45 हजार और इसके बाद में तीस हजार रुपये की राशि दी। जब सुखदेव को लगा कि भर्ती को एक साल से ज्यादा समय हो गया है और भर्ती के साक्षात्कार का रिजल्ट भी निकल गया है तो महिला से राशि वापस मांगी गई।


इस पर महिला ने उस पर झूठा केस बनाने को भी धमकाया। सुखेदव के पास महिला जवान के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है। पुलिस विभाग इस मसले में निष्पक्ष जांच नहीं कर रहा है। वहीं, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed