बारात लेकर आए जीप चालक की मौत, गाड़ी में मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना के जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव में एक व्यक्ति स्कॉर्पियो गाड़ी में मृत मिला है। मृतक की पहचान बडैहर निवासी मोहन लाल (36) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, अभी मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मृतक पेशे से चालक था। जानकारी के मुताबिक बडैहर निवासी मोहन लाल बुधवार शाम बरनोह से कोटलाकलां में बारात लेकर आया था।
इस दौरान रात को वह गाड़ी में ही सो गया। सुबह बारात की विदाई के दौरान वर पक्ष के लोगों ने उसे जगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी का एक शीशा तोड़ा। गाड़ी खोलने के बाद जब लोगों ने उसे देखा तो उनके होश उड़ गए।
गाड़ी में मृत पड़ा था चालक
मोहन लाल गाड़ी में ही मृत पड़ा था। लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को अस्पताल भेजा।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकता है।