फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jail inmates fight for bidi.

ट्रिपल मर्डर के दोषी ने जेल में सिर्फ इसलिए किया कैदी पर हमला

Mon, 15 Jun 2015 09:05 PM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
jail inmates fight for bidi.

कारागार धर्मशाला में बीड़ी बंडल बांटने को लेकर दो कैदियों में मारपीट हो गई है। इसमें एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कैदी को इलाज के लिए धर्मशाला अस्पताल लाया गया और उपचार के बाद वापस जेल भेज दिया गया है। जेल विभाग के सूत्रों के मुताबिक जेल कैंटीन में काम कर रहे कैदी विनोद कुमार पर ट्रिपल मर्डर केस में सजा काट रहे अमरीश राणा ने आरोप लगाया था कि वह कैंटीन से बीड़ी बंडल चुराकर कैदियों को वितरित कर रहा है।

विज्ञापन


इतनी बात पर दोनों कैदियों में बहस शुरू हो गई और वे आपस में उलझ पड़े। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई की दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें कैदी विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कैदी को उपचार के लिए जिला अस्पताल धर्मशाला लाया गया। दोपहर करीब दो बजे कैदी को अस्पताल से छुट्टी मिली।
विज्ञापन

पहले कांस्टेबल का कान काट खाया था

jail inmates fight for bidi.

अस्पताल में कैदी की निगरानी के लिए एक एएसआई और चार कांस्टेबल मौजूद रहे। इसके बाद जेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और कैदी अमरीक राणा को स्पेशल सैल में डाला। कैदी अमरीश राणा मर्डर केस में तो विनोद कुमार दुराचार मामले में सजा काट रहा है।

धर्मशाला जेल में अमरीश राणा ट्रिप्पल मर्डर केस में सजा काट रहा है। इससे पहले कंडा जेल में अमरीश ने हंगामा किया था। इसके बाद इसे धर्मशाला जेल में शिफ्ट किया था। अमरीश ने धर्मशाला कोर्ट में पेशी को ले जाती बार पुलिस कर्मचारी का कान काटा था। इस मामले में भी अमरीश सजा काट रहा है।

धर्मशाला जेल में इससे पहले भी अमरीश मारपीट कर चुका है। सोमवार को भी बीड़ी वितरण मामले में अमरीश ने विनोद कुमार से मारपीट की है। जेल विभाग के अधीक्षक सुशील कुमार ठाकुर ने बताया कि जेल में दो कैदी आपस में भिड़े थे। इनमें एक कैदी घायल हो गया था। इसका उपचार करवाया गया है। पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed