{"_id":"588f87924f1c1b3c3de8141b","slug":"isis-agent-aabis-case-shifted-to-national-investigation-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआईएस एजेंट आबिद का केस एनआईए को शिफ्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएसआईएस एजेंट आबिद का केस एनआईए को शिफ्ट
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसआईएस एजेंट आबिद खान का केस नेशनल जांच एजेंसी (एनआईए) को शिफ्ट कर दिया गया है। अगली जांच अब एनआईए करेगी। हाल ही में करीब एक सप्ताह तक एनआईए की टीम कुल्लू में डेरा डालकर आबिद से कड़ी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
बंजार के सिंधवा चर्च में पॉल बनकर आबिद ने जिन युवाओं से मोबाइल पर बातचीत की है, उसकी कॉल डिटेल को भी जांच में शामिल करने की तैयारी है। आबिद का केस एनआईए को शिफ्ट करने की पुष्टि एसपी कुल्लू पद्म चंद ने की है।
विज्ञापन
कुल्लू पुलिस आबिद से पूछताछ के दौरान कई खुलासे कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि आबिद ने हिमाचल में तेलंगाना पुलिस व एनआईए से बचने के लिए पनाह ली थी। आबिद जानता था कि पुलिस व एनआईए उसके पीछे है। इसीलिए विभिन्न चर्चों में धर्म की आड़ लेकर वह छिपा रहा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आबिद को कुल्लू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 17 दिसंबर 2016 को बंजार के सिंधवा चर्च से गिरफ्तार किया था। यहां से आबिद अपनी गर्लफ्रेंड की सहायता से इंडोनेशिया होते हुए सीरिया भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने इसे पकड़ लिया।