{"_id":"5ce38651bdec2207132d6d34","slug":"inquiries-from-bank-personnel-and-witnesses-in-scholarship-scam-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाले में बैंक कर्मियों और गवाहों से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रवृत्ति घोटाले में बैंक कर्मियों और गवाहों से पूछताछ
Tue, 21 May 2019 11:16 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 May 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने बैंक कर्मचारियों और अन्य गवाहों से पूछताछ की। शिमला शाखा में सीबीआई ने सोमवार को आधा दर्जन बैंककर्मियों और मामले से जुडे़ आधा दर्जन गवाहों को बुलाया।
विज्ञापन
इनसे घोटाले से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए। चूंकि घोटाले का पैसा बैंकों में जमा किया गया, इसलिए बैंक इनमें अहम कड़ी हैं। करीब 250 करोड़ के इस घोटाले में सीबीआई आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए आधार बना रही है।
विज्ञापन
जल्द इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को चंडीगढ़ स्थित एक संस्थान और हिमाचल के कई संस्थानों में हुई गड़बड़ी से संबंधित गवाहों को रेलवे बोर्ड बिल्डिंग स्थित शिमला शाखा बुलाया गया। इनसे मामले से जुडे़ विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ हुई।
विज्ञापन
आगामी दिनों में इस मामले से जुड़े अन्य गवाहों को भी बुलाया जा सकता है। गवाहों के बाद आरोपियों से पूछताछ का सिलसिला तेज हो जाएगा। यह मालूम रहे कि सीबीआई ने हाल ही में इस मामले से जुड़े 22 शिक्षण संस्थानों में छापे मारे। इनसे रिकॉर्ड शिमला लाया गया। अब पूछताछ का दौर शुरू हो गया है।