फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In hpca case 16, including former chief minister notice by court.

एचपीसीए मामले में पूर्व मुख्यमंत्री सहित 16 को नोटिस

Sun, 07 Sep 2014 10:17 AM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
In hpca case 16, including former chief minister notice by court.

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल, उनके बेटे सांसद अनुराग ठाकुर, दूसरे बेटे अरुण धूमल सहित 18 में से 16 आरोपियों को विशेष न्यायाधीश धर्मशाला की कोर्ट ने नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन


इन्हें अदालत में हाजिर होने को कहा गया है। आरोपियों पर सरकारी पद का दुरुपयोग कर एचपीसीए को अनावश्यक लाभ देने, लीज रूल्स तोड़ने, एचपीसीए सोसाइटी को कंपनी में तबदील करने जैसे आरोप हैं।
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश धर्मशाला केके शर्मा की अदालत ने शनिवार को इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को 27 अक्तूबर को अदालत में हाजिर होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको जारी हुए नोटिस

In hpca case 16, including former chief minister notice by court.

प्रेमकुमार धूमल, अनुराग ठाकुर, अरुण धूमल, सुरेंद्र ठाकुर, रणवीर सिंह वर्मा, हरभजन सिंह मन्हास, पुष्पा देवी, हेम सिंह, हेमा, धनविंद्रा सिंह, आरएस कपूर, विशाल मरवाह, आरपी सिंह, संजय शर्मा, प्रेम ठाकुर और भूपेंद्र सिंह।

पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश प्रेमकुमार धूमल ने कहा कि ‘हो सकता है कि ऐसा कुछ हुआ हो। मामला कोर्ट में चल रहा है। यह न्यायालय की एक प्रक्रिया है। इस संबंध में मुझे कुछ नहीं कहना है।’

इस मामले की पैरवी के लिए विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से स्पेशल पब्लिक प्रोसीक्यूटर जवाहर शर्मा और सतीश ठाकुर हाजिर हुए। शनिवार को पहले मामले की सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने इस मामले में 16 आरोपियों को नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed