फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   husband committed suicide in shillai sirmour

पत्नी गई मायके, पति ने पेड़ में फंदा लगाकर दे दी जान

Mon, 23 Apr 2018 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिलाई (सिरमौर
अमर उजाला ब्यूरो, शिलाई (सिरमौर Updated Mon, 23 Apr 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
husband committed suicide in shillai sirmour

उपमंडल शिलाई के अंतर्गत आने वाली नाया पंचायत में एक युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पंचायत में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हालांकि, मौके से पुलिस को किसी तरह का सूसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।सिरमौर में आत्महत्याओं का ग्राफ बढ़ने लगा है। गत दिनों नाहन शहर में शिलाई की एक युवती ने अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दी थी। ताजा घटनाक्रम में शिलाई के एक युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी।

विज्ञापन

ये बताया जा रहा आत्महत्या का कारण

husband committed suicide in shillai sirmour

पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय श्याम सिंह अपने परिवार के साथ नाया पंचायत के फतेहपुर धार में रहता था। मियां-बीबी के आपसी झगड़े के कारण उसकी बीबी अपने तीन बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। शुक्रवार को श्याम सिंह घर पर अकेला ही था।

इस बीच उसने पेड़ में फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह घास लेने गए ग्रामीणों ने श्याम सिंह को पेड़ से लटका हुआ पाया। इसके बाद नाया गांव के लोगों को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। 

एएसपी वीरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतक की पत्नी मायके गई हुई है। लिहाजा, किसी के बयान नहीं हो सके। बयान के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम क्यों उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed