{"_id":"d30f701ec987e6d4abb5a0cedcc0e4f9","slug":"hrtc-driver-beaten-up-by-tourists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों ने ड्राइवर कंडक्टर से की मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैलानियों ने ड्राइवर कंडक्टर से की मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका से शिमला घूमने आए टूरिस्टों ने ओल्ड बस स्टैंड में एचआरटीसी बस के ड्राइवर-कंडक्टर के साथ जमकर मारपीट की। हमले में एचआरटीसी ड्राइवर बुरी तरह चोटिल हुआ है। घटना के बाद एचआरटीसी के चालकों ने लोकल बसें खड़ी कर दीं।
विज्ञापन
इस कारण ओल्ड बस स्टैंड-आईएसबीटी रूट पर करीब डेढ़ घंटे तक बसों की आवाजाही बंद रही और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान चालकों और परिचालकों ने पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
एचआरटीसी की लोकल बस एचपी-63-6772 वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे आईएसबीटी से ओल्ड बस स्टैंड पहुंची। ओल्ड बस स्टैंड में चालक विचित्र सिंह जैसे ही बस को काउंटर पर लगाने लगा बस स्टैंड में मौजूद सैलानियों ने उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी। बस के कंडक्टर ने जब सैलानियों को बस के सामने से हटने के लिए कहा तो सैलानियों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बस से उतर कर चालक ने बीच बचाव करने की कोशिश तो सैलानी उस पर टूट पड़े। हमले में चालक विचित्र सिंह बुरी तरह घायल हुआ है। चालक-परिचालक को घायल अवस्था में देख एचआरटीसी के अन्य चालकों ने भी बसें खड़ी कर बस स्टैंड में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ओल्ड बस स्टैंड से होते हुए बसों की आवाजाही बंद रही।
क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी देवासेन नेगी ने बताया कि आईएसबीटी-ओल्ड बस स्टैंड रूट पर चलने वाली बस के ड्राइवर-कंडक्टर से वीरवार रात टूरिस्टों ने मारपीट की है। पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। घटना के बाद रूट पर दूसरे ड्राइवर कंडक्टर की ड्यूटी लगा दी गई थी लेकिन एक रूट फेल हो गया। पुलिस से मांग की गई है कि मारपीट करने वाले से निगम को हुए नुकसान की भरपाई करवाई जाए।
वीरवार रात हुई इस घटना के बाद ओल्ड बस स्टैंड-आईएसबीटी रूट पर बसों की आवाजाही बंद हो गई। बसें न चलने के कारण आईएसबीटी जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग भारी भरकम किराया खर्च कर टैक्सियों के जरिये आईएसबीटी पहुंचे।