पीटीसी डरोह में तैनात पुलिस जवान ने फंदा लगाकर दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पुलिस में तैनात एक पुलिस कर्मी ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी है। पुलिस कर्मी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह (पीटीसी) में बतौर चालक कार्यरत था। मृतक ने स्पैड़ू के जंगल में फंदा लगा कर जान दी है। पुलिस कर्मी मूंढी (थुरल) का रहने वाला है।
पुलिस ने शाम को शव अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पीडीसी डरोह में बतौर चालक तैनात पुलिस कर्मी ने स्पैडू (कंडवाड़ी) के जंगल में पेड़ से फंदा लगाया है। पेड़ पर लटके शव को वहां पर घास लेने गई महिलाओं ने देखा।
महिलाओं ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। महिला प्रधान के पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है कि पीटीसी डरोह में तैनात मृतक सुरेंद्र कुमार(45) निवासी मूंढी ने अपनी नैनो कार स्पैडू में एक मंदिर के पास खड़ी की थी।
पुलिस के लिए पहेली, जंगल क्यों गया जवान
उसके बाद वह सड़क से करीब दो-तीन किलोमीटर ऊपर जंगल में चला गया। जहां पर उसने फंदा लगाया हुआ था। मृतक के पास अभी कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं पुलिस अभी तक जांच में जुटी हुई है।
मृतक के घर मूंढी में है तो मृतक पालमपुर की कंडवाड़ी के जंगलों में क्यों गया और उसने वहां पर ही क्यों फंदा लगाया। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस सारे तथ्यों की जांच में जुटी हुई है। मृतक का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद मौत के असली कारणों का पता चलेगा।