फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Honey Trap: woman trapped the victim in her clutches, then took obscene photos, made videos

हनी ट्रैप: पहले महिला ने पीड़ित को अपने चंगुल में फंसाया, फिर अश्लील तस्वीरें खींची, वीडियो भी बनाया

Sat, 14 Dec 2019 03:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Dec 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Honey Trap: woman trapped the victim in her clutches, then took obscene  photos, made videos
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सोलन जिले में धर्मपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने हरियाणा के कैथल के रहने वाले गिरोह के दो सदस्यों प्रीतम सिंह व राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कुछ समय पहले क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को महिला ने सोशल मीडिया के जरिये अपने चंगुल में फंसा लिया।

विज्ञापन


धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाने के बाद व्यक्ति को अपने पास बुलाया। इसी दौरान जब वह महिला से मिलने पहुंचा तो वहां मौके पर एक पुरुष भी आ पहुंचा, जिसने पीड़ित व्यक्ति की महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं। साथ ही वीडियो भी बना लिया। उससे एक लाख 60 हजार रुपये की राशि भी ले ली।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, पीड़ित को धमकी भी दी कि अगर वह जल्द ही पांच लाख की राशि और नहीं देगा तो मामला पुलिस में दर्ज हो जाएगा। साथ ही उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। घर लौटा व्यक्ति सदमे में आ गया। पांच दिन तक फोन भी बंद रखा, लेकिन हनी ट्रैप गिरोह लगातार उस पर पांच लाख देने का दबाव बनाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे बिछाया गिरोह को दबोचने का जाल

हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने पूरी आपबीती पुलिस से सांझा की। संयोगवंश इसी दौरान गिरोह के दो सदस्य उससे एक लाख लेने आने वाले थे। धर्मपुर पुलिस ने बेहद ही चौकसी से गिरोह के सदस्यों को दबोचने का जाल बिछाया।

जानकारी के मुताबिक जैसे ही पीड़ित ने उन्हें एक लाख की राशि दी पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस को इस बात का भी अंदेशा है कि गिरोह ने इस तरह की वारदातों को अन्य स्थानों पर भी अंजाम दिया होगा।

 एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed