फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   home guard jawan opens fire at wife in solan himachal pradesh

ससुराल में घर का दरवाजा नहीं खोला तो तोड़कर अंदर घुस गया होमगार्ड, पत्नी पर बरसाईं गोलियां

Mon, 11 May 2020 05:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
home guard jawan opens fire at wife in solan himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

परवाणू थाना में बतौर संतरी तैनात गृहरक्षक ने अपनी थ्री नॉट थ्री सर्विस रायफल से पत्नी पर गोलियां बरसा दी। एक के बाद सात राउंड फायर किए। एक गोली पत्नी के कंधे के आरपार निकल गई है। इसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी गृहरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और बंदूक भी बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


आरोपी ने इस घटना को अपने सुसराल में अंजाम दिया। जहां वह परवाणू से वर्दी में ही पहुंचा था। आरोपी ने पहले दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन घर में मौजूद सदस्यों ने जब दरवाजा नहीं खोला तो आरोपी ने खिड़की से अंदर दो फायर किए। इसके बाद इसके बाद आरोपी पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। इसकी पहचान भूपेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी डीब, तहसील कसौली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इसकी शादी सोलन के गलानग में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों में अनबन के चलते पत्नी पिछले एक वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। रविवार को आरोपी गृहरक्षक ड्यूटी से सर्विस बंदूक के साथ टैक्सी में गलानग पहुंचा और उसने दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन किसी ने उसे दरवाजा नहीं खोला और उसने खिड़की से कमरे में फायर कर दिए। जिसके बाद कमरे में मौजूद उसकी पत्नी और बच्चे साथ लगते पूजा वाले कमरे में छिप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने घर का पिछला दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गया और पांच फायर पूजा वाले कमरे में किए। आरोपी की पत्नी दरवाजे को धकेल रही थी। जिससे एक गोली उसके कंधे के आरपार हो गई। वहीं पुलिस ने उक्त आरोपी को परवाणू टीटीआर में दबोच लिया है। इसमें पुलिस ने उक्त व्यक्ति सहित टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस होमगार्ड और टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed