फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Home guard and husband arrested along with Charas at mandi himachal

मंडी में होमगार्ड कर्मचारी और दंपती चरस के साथ गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2020 08:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jun 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Home guard and husband arrested along with Charas at mandi himachal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

हिमाचल के मंडी में सिटी चौकी में तैनात होमगार्ड कर्मचारी और एक दंपती से चरस पकड़ी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड कर्मचारी कुछ दिन से अवकाश पर है। मंगलवार सुबह पुलिस ने भ्यूली के पास नाका लगाया था। कुल्लू की तरफ से गाड़ी आई। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में बैठे दंपती और होमगार्ड के कर्मचारी के कब्जे से 936 ग्राम चरस मिली।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान होमगार्ड कर्मचारी महेश कुमार, दंपती सुखराम और लता देवी के रूप में हुई है। तीनों सरकाघाट क्षेत्र के रहने वाले हैं। कुल्लू में वे अपने किसी रिश्तेदार के पास गए हुए थे। अदालत में पेश करने के बाद तीनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed