फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Vidhan Sabha speaker Brij Behari Lal Butail receives SMS threatening to kill from punjab number.

विस अध्यक्ष को धमकी देने वाला नंबर ट्रेस

Mon, 28 Sep 2015 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 28 Sep 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal Vidhan Sabha speaker Brij Behari Lal Butail receives SMS threatening to kill  from punjab number.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल को मोबाइल पर पंजाब नंबर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस नंबर की पुलिस छह महीने की डिटेल निकाल रही है। यह काफी समय से विधानसभा अध्यक्ष को धमका रहा है। आरोपी धमकी देने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर देता है।

विज्ञापन


इस वजह से लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाती। उल्लेखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष को मोबाइल पर काफी दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। शुरू में विधानसभा अध्यक्ष ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी बार-बार तंग करने लगा तो अध्यक्ष ने यह जानने के लिए इस नंबर पर दोबारा फोन किया कि कौन बोल रहा है।
विज्ञापन


लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने ओएसडी के माध्यम से थाना बालूगंज में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed