होटल में पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी जोड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक होटल में रेड मारी। दबिश के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से प्रेमी जोड़ों को रंगरलियां मनाते पकड़ा। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। मैहतपुर-ऊना मुख्य मार्ग पर स्थित एक होटल में पुलिस ने रेड मारी।
दबिश के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से प्रेमी जोड़ों को संदिग्ध हालत में पकड़ा। पुलिस ने प्रेमी जोड़ों को पुलिस चौकी ले जाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस कार्रवाई के चलते आसपास के अन्य होटलों में भी हड़कंप मच गया। वहीं छापेमारी की खबर फैलते ही उक्त होटल के बाहर लोगों का हुजूम जमा हो गया।
आपत्तिजनक हालत में थे प्रेमी जोड़े
पुलिस के मुताबिक इस होटल में संदिग्ध युवक-युवतियों के आने के बारे में पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी। वीरवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस होटल में दबिश दे दी।
जांच के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से तीन युवतियां और दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। ये युवक-युवतियां होटल में कमरे किराए पर लेने के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।
पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड को भी खंगाला और होटल मालिक से भी मामले को लेकर पूछताछ की।
कई दिनों से चर्चाओं में था होटल
पुलिस टीम एक घंटे तक होटल में डटी रही। पुलिस ने पूछताछ के साथ अन्य कार्रवाई भी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं कई लोगों ने अपने मोबाइलों पर होटल की वीडियो बनाने की शुरू कर दी।
इससे काफी देर तक होटल के बाहर माहौल तनावपूर्ण रहा। बताया जा रहा है कि होटल में कई दिनों से चर्चाओं में था। इसकी शिकायतें पुलिस को मिली थी।
डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं उनके परिजनों को भी इस बारे में सूचित किया जाएगा।