फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal una murder case half naked girl found dead

खून से लथपथ अर्धनग्न मिला युवती का शव, तेजधार हथियार से रेता गला

Sat, 26 Aug 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना) Updated Sat, 26 Aug 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
himachal una murder case half naked girl found dead

सड़क पर खून से लथपथ अर्धनग्न अवस्था में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला हिमाचल के ऊना जिले के चिंतपूर्णी क्षेत्र के चलाली गांव का है। मर्डर की इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। युवती का गला किसी तेजधार हथियार से रेता गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मौके से खून से सना चाकू भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक सुबह छह बजे के करीब सुकार गांव के एक व्यक्ति ने सड़क किनारे खून से लथपथ लाश देखी।
विज्ञापन


इसके बाद व्यक्ति ने फौरन पंचायत प्रधान एवं देहरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी देहरा लालमन शर्मा टीम सहित मौके पर पहुंचे। मौका ए वारदात पर ऐसा लग रहा है कि युवती की देर रात उसी स्थान पर तेज हथियार से निर्मम हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की गर्दन काटी गई

himachal una murder case half naked girl found dead

लाश के आसपास खून के धब्बे और सड़क पर भी खून पड़ा था। युवती को तेज हथियार से बुरी तरह रेता गया था। युवती की गर्दन काट दी गई थी। पेट में भी तेज हथियार से वार किए गए हैं।

युवती की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। भरवाईं-धर्मशाला मुख्य मार्ग से मात्र 200 मीटर पर सुकार रोड पर युवती की निर्मम हत्या की गई है। 

सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस
डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को युवती के दुपट्टे से एक चाकू मिला है। धर्मशाला से फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर खून के सैंपल और सबूत एकत्रित किए हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी तक पहुंचने के लिए चिंतपूर्णी मंदिर के सीसीटीवी एवं होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed