फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal una dead body found on side of road

सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Fri, 15 Sep 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना) Updated Fri, 15 Sep 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
himachal una dead body found on side of road

ऊना जिले के टाहलीवाल क्षेत्र के बाथड़ी में एक प्रवासी कामगार युवक का शव सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में मिला है। मृतक की पहचान डोगरा राय(24) पुत्र इलान राय निवासी बुट भोगा भोजपुर बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले को सड़क हादसे के साथ जोड़ रही है। कामगार की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा अभी तक नही हो पाया है।

बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव बाथड़ी सड़क के किनारे पड़ा हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

स्थानीय लोगों से पूछताछ पर पता चला कि युवक डोगरा राय टाहलीवाल की एक कंपनी में काम करता था। कयास लगाए जा रहे हैं कि देर रात युवक किसी वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कामगार युवक अपने घर से बाजार की तरफ सामान लेने गया था। इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। स्थानीय लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed