फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Una Baby Kidnapped by Masked Men

घर में घुसकर मां से डेढ़ महीने का बच्चा छीनकर नकाबपोश फरार

Thu, 10 Aug 2017 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 10 Aug 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
Himachal Una Baby Kidnapped by Masked Men

दिनदहाड़े एक घर में घुस आए दो नकाबपोश शातिर डेढ़ महीने के दुधमुंहे बच्चे को उसकी मां से छीनकर फरार हो गए। मामला हिमाचल के ऊना जिले की रक्कड़ कालोनी का है। पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने जगह- जगह नाकेबंदी करने के अलावा कई इलाकों को खंगाल मारा लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। वारदात के बाद से बदहवास बच्चे की मां की हालत बिगड़ने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में घटना से दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

महिला को मारा धक्‍का, बच्चा छीनकर फरार

Himachal Una Baby Kidnapped by Masked Men

जानकारी के अनुसार रक्कड़ निवासी राजेंद्र कौर बुधवार दोपहर अपने डेढ़ महीने के बच्चे के साथ घर में आराम कर रहीं थीं। इसी दौरान दो नाकाबपोश घर में घुसे और महिला को जोर से धक्का मारकर बच्चे को छीनकर घर के पीछे की ओर भाग गए। 

उसने चिल्लाना शुरू किया तो पड़ोसी भी मौके पर आ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने नकाबपोशों की तलाशी के लिए सर्च अभियान छेड़ दिया। 

पुलिस छान रही चप्‍पा-चप्‍पा

Himachal Una Baby Kidnapped by Masked Men

पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने घर के साथ लगते जंगल एवं खड्ड का चप्पा चप्पा छान मारा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। डीएसपी कुलविंद्र सहित टीम ने कई लोगों से पूछताछ की है। घटना के बाद से बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल गया है। 

उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बच्चे की मां काफी दिनों से अपने मायके मलूकपुर गई हुई थी और बीते दिन ही बच्चे के साथ ससुराल लौटी थी। उधर एएसपी मदनलाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही जिला भर में नाकेबंदी कर जांच तेज कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed