फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal solan baddi Income Tax raid on Pawan Bansal factory

पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल की फैक्ट्री पर आयकर विभाग का छापा

Thu, 24 Aug 2017 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन) Updated Thu, 24 Aug 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
Himachal solan baddi Income Tax raid on Pawan Bansal factory

औद्योगिक हब बीबीएन के सैणीमाजरा में चल रहे पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के थियोन फार्मास्यूटिकल उद्योग पर फिर आयकर विभाग ने छापा मारा है। मंगलवार रात्रि से उद्योग के भीतर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। उद्योग में लगे कंप्यूटर सिस्टम इस टीम ने अपने कब्जे में ले लिए है। सारे रिकार्ड की पड़ताल हो रही है।

विज्ञापन


इस टीम के अधिकारी और कर्मचारी आठ वाहनों में सवार होकर यहां आए हैं, जिसमें केंद्रीय आयकर विभाग की टीम और पटियाला की आयकर विभाग की टीम शामिल है। रेलवे में प्रमोशन के लिए घूसकांड के मामले के बाद यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार रात्रि को यह टीम उद्योग में पहुंची और रात्रि की शिफ्ट छूटने वाले कामगारों को बाहर जाने दिया गया और रात्रि की शिफ्ट को भीतर आने दिया गया है, जो कि बुधवार दिन में उद्योग के भीतर ही बंद हैं और किसी को बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। आयकर विभाग की टीम पहले भी पूर्व रेलवे मंत्री के घर सहित दस जगहों पर दबिश दे चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2013 में सीबीआई भी कर चुकी है पड़ताल

Himachal solan baddi Income Tax raid on Pawan Bansal factory

वर्ष 2013 में इसी उद्योग में सीबीआई की टीम भी पड़ताल कर चुकी है। रेलवे में प्रमोशन के लिए घूसकांड का मामला सामने आने के बाद केंद्रीय रेलवे मंत्री पर सीबीआई ने शिकंजा कसा था और उद्योग के दस्तावेज खंगाले थे।

पूर्व रेलवे मंत्री पवन बंसल के पुत्र और पत्नी के नाम पर चल रहे थियोन फार्मास्यूटिकल उद्योग की स्थापना 2005 में हुई है और वर्ष 2007 में कंपनी का टर्नओवर शून्य था, जो कि वित्त वर्ष 2012-13 में बढ़कर 152 करोड़ रुपये हो चुका था।

कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में है और इस कंपनी कार्यालय के रजिस्ट्रार के पास दस्तावेजों के मुताबिक कमाई के मामले में उद्योग का खाता भी 2008 में खुला है। दस्तावेजों के मुताबिक मधु, अमित और मनीष के नाम चल रहे उद्योग में पांच सालों में उद्योग के पास एक धेला भी नहीं था।

लेकिन, आज इसका टर्नओवर करोड़ों रुपये है। पवन बंसल संसदीय कार्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री पद पर आसीन रहे और वर्ष 2012 में वह रेल मंत्री बने। 

थियोन फार्मा के कारोबार को मुख्य रूप से अमित और मनीष चलाते हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ी शेयरधारक पवन बंसल की पत्नी मधु हैं। दस्तावेजों के मुताबिक मधु इवा हेल्थकेयर में भी डायरेक्टर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed