फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pwd junior engineer arrested for taking bribe of 40 thousand in dharamshala

लोक निर्माण विभाग का कनिष्ठ अभियंता 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Mon, 05 Apr 2021 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Apr 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
himachal pwd junior engineer arrested for taking bribe of 40 thousand in dharamshala
रिश्वत(सांकेतिक)

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के बाबा बड़ोह उपमंडल के तहत कंडी सेक्शन में कार्यरत एक जेई को विजिलेंस ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लोक निर्माण विभाग का जेई ठेकेदार से काम पूरा होने के बाद पेमेंट करने के बदले घूस मांग रहा था। 

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के तहत एक ठेकेदार अर्जुन कुमार निवासी सरूट तहसील बड़ोह ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि लोक निर्माण विभाग के बाबा बडोह उपमंडल के तहत कंडी सेक्शन में कार्यरत जेई कुलदीप निवासी मतराड़ तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा उनसे काम की पेमेंट करने के लिए 40 हजार रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन


इस पर विजिलेंस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उधर, विजिलेंस विभाग धर्मशाला के डीएसपी बलवीर जसवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के बाबा बडोह उपमंडल के तहत कंडी सेक्शन में कार्यरत जेई कुलदीप को 40 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ठेकेदार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed