{"_id":"5eac09348ebc3e90b43de18a","slug":"himachal-police-lodges-fir-for-beaching-lockdown-and-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना इजाजत हरियाणा से बद्दी आ रहे उद्योगपति सहित तीन पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिना इजाजत हरियाणा से बद्दी आ रहे उद्योगपति सहित तीन पर केस
Fri, 01 May 2020 05:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़/बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़/बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 01 May 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने एक बड़े उद्योगपति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही इन्हें 28 दिन के लिए बरोटीवाला स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार ये लोग लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान बिना परमिशन हरियाणा से हिमाचल में प्रवेश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह बद्दी बैरियर पर इंचार्ज एएसआई प्रताप सिंह ने वाहन को चेकिंग के लिए रोका।
विज्ञापन
इसमें तीन लोग सवार थे। तीनों गाड़ी से पंचकूला (हरियाणा) से बिना परमिशन बद्दी में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। इन्हें बैरियर पर पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस ने पाया कि ये कुछ दिन से चोरी-छिपे बद्दी बैरियर से हरियाणा से आना-जाना कर रहे थे। इनके पास सिर्फ बीबीएन में शिफ्ट के दौरान चलने की परमिशन थी। उधर, एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि उद्योगपति गलत तरीके से हिमाचल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रदेश की सभी सीमाओं को बाहरी वाहनों केे लिए प्रतिबंधित किया गया है। सिर्फ मान्यता प्राप्त वाहनों को ही प्रवेश करने की अनुमति है। उद्योगपति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। तीनों को बरोटीवाला स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन