{"_id":"58f246de4f1c1b042bcf5e5d","slug":"himachal-police-head-constable-commits-suicide-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हेड कांस्टेबल ने कमरे में फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस हेड कांस्टेबल ने कमरे में फंदा लगाकर दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी की नबाही पंचायत के घाड़ गांव के 45 वर्षीय पुलिस हेड कांस्टेबल ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार पुत्र मेघ सिंह मंडी के महिला थाना में कार्यरत था। बीमारी के कारण घर छुट्टी पर आया हुआ था।
विज्ञापन
शनिवार को दिन के समय उसकी पत्नी और मां किसी रिश्तेदार के यहां हुई मौत में मातम पुरसी के लिए गई थी और घर पर उसकी बेटी ही थी। सायं करीब पांच बजे जब वह अपने कमरे से नहीं निकला तो बेटी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खोला तो आसपास के लोगों को सहायता के लिए बुलाया।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने भी दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से बंद होने के कारण दरवाजा नहीं खुला। लोगों ने दरवजा तोड़ा तो प्रदीप कुमार ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाया था। गांव वालों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर
विज्ञापन
पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।