{"_id":"5fa8035d0a004006d211d128","slug":"himachal-news-nigeria-mastermind-held-for-duping-woman-of-48-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से 48 लाख की ठगी के मामले में नाइजीरिया का मास्टरमाइंड गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला से 48 लाख की ठगी के मामले में नाइजीरिया का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Sun, 08 Nov 2020 08:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Nov 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी से रिटायर एक महिला से सोशल मीडिया के माध्यम से मित्र बनकर पैसे ऐंठने के मामले में अब इसके तार विदेशों से जुड़ने लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड एक नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नाइजीरियन को पुलिस पालमपुर ले आई है, जहां न्यायालय से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
पालमपुर इलाके की एक रिटायर महिला से मिजोरम के व्यक्ति रोजा मलियाना ने सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती की थी। इस व्यक्ति ने खुद को यूके का बताया था। उसने महिला से जरूरतमंद होने व अन्य चीजों को लेकर करीब 48 लाख रुपये की ठगी की थी। महिला ने इस व्यक्ति को ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर दिया था।
विज्ञापन
महिला को ठगी का पता चला तो अक्तूबर 2019 में पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने एक नवंबर को दिल्ली से रोजा मलियाना को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसने पुलिस रिमांड के दौरान नाइजीरियन व्यक्ति का नाम लिया था।
विज्ञापन
अब पुलिस ने इस मामले में नामजद नाइजीरियन प्रिंस (35) को कड़ी मशक्कत के बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने ठगी के मामले में नाइजीरिया के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय से पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है।