{"_id":"6024df3a8c6f92443735d86f","slug":"himachal-news-five-accused-arrested-in-gangrape-case-sundernagar-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह आरोपी दबोचे, एक युवक नाबालिग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह आरोपी दबोचे, एक युवक नाबालिग
Thu, 11 Feb 2021 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/सुंदरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/सुंदरनगर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 11 Feb 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मंडी जिले के सुंदरनगर में रह रही चंडीगढ़ की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आठ में से छह आरोपियों को दबोचा है। इनमें एक नाबालिग भी है। दो अन्य फरार हैं। पीड़ित ने आरोपियों की शिनाख्त की है, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारियां की हैं। पीड़ित युवती चंडीगढ़ न्यायालय में पहले ही अपने बयान दर्ज करवा चुकी है। सभी आरोपी 21 साल से कम उम्र के हैं और रसूखदार घरों से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
पुलिस जांच में यह भी सामने आ रहा है कि वारदात से पहले युवती मनाली में थी। आरोपियों में कुछ युवती के जान पहचान वाले भी थे। युवती के एटीएम कार्ड से पैसे निकालने और मारपीट जैसे मामले को लेकर पुलिस स्पष्ट नहीं कह रही है। कहा जा रहा है कि युवती का मेडिकल भी चंडीगढ़ में ही हुआ है।
विज्ञापन
छह फरवरी को चंडीगढ़ की एक युवती ने मनीमाजरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सुंदरनगर के 8 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मनीमाजरा पुलिस ने 8 युवकों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर एफआईआर सुंदरनगर थाना को प्रेषित की है। बुधवार शाम पीड़ित युवती ने सुंदरनगर पुलिस थाना पहुंच कर अपने बयान कलमबद्ध करवाए हैं। पुलिस ने वारदात स्थल पर युवती के साथ मौका निरीक्षण भी किया जहां कई तथ्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन