{"_id":"599d71664f1c1b9f128b46ad","slug":"himachal-mandi-gangrape-case-three-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में नाबालिग को अगवा करके गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में नाबालिग को अगवा करके गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
Updated Wed, 23 Aug 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
कार में नाबालिग को अगवा करके गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा है। मुख्यारोपी और उसके दोस्त को पुलिस ने भडियार के जंगलों के पास पकड़ा है, जबकि तीसरे शातिर को पुलिस ने सरकाघाट से दबोचा है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- अकेली घर जा रही 12वीं की छात्रा को किडनैप कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप
विज्ञापन
धर्मपुर पुलिस ने थाना प्रभारी जय लाल के नेतृत्व में टीम गठित कर मुख्यारोपी और उसके एक साथी को मंगलवार रात को ही करीब दस बजे भडियार के पास के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में उनके घरों और अन्य जगहों पर दबिश दी गई परंतु जब वे नहीं मिले तो पुलिस ने स्थानीय जनता और अपने सूत्रों के सहयोग से आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया।
एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। वह अग्रिम जमानत के चक्कर में सरकाघाट था। पुलिस ने बुधवार को करीब 10 बजे उसे भी गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट करण गुलेरिया ने की है।