कार में नाबालिग को अगवा करके गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में नाबालिग को अगवा करके गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा है। मुख्यारोपी और उसके दोस्त को पुलिस ने भडियार के जंगलों के पास पकड़ा है, जबकि तीसरे शातिर को पुलिस ने सरकाघाट से दबोचा है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:- अकेली घर जा रही 12वीं की छात्रा को किडनैप कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप
धर्मपुर पुलिस ने थाना प्रभारी जय लाल के नेतृत्व में टीम गठित कर मुख्यारोपी और उसके एक साथी को मंगलवार रात को ही करीब दस बजे भडियार के पास के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की तलाश में उनके घरों और अन्य जगहों पर दबिश दी गई परंतु जब वे नहीं मिले तो पुलिस ने स्थानीय जनता और अपने सूत्रों के सहयोग से आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया।
एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। वह अग्रिम जमानत के चक्कर में सरकाघाट था। पुलिस ने बुधवार को करीब 10 बजे उसे भी गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट करण गुलेरिया ने की है।