फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt excise team penalty 95 thousand for E-way bill

एक्साइज विभाग ने मुनाफाखोरों पर शिकंजा कसा, 95 हजार जुर्माना वसूला

Sat, 15 Dec 2018 12:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Dec 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt excise team penalty 95 thousand for E-way bill

आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स चोरी करने वाले मुनाफाखोरों पर शिकंजा कस दिया है। विभाग ने बिना बिल और टैक्स के कारोबार करने वाले कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में विभाग ने हमीरपुर के समीपवर्ती झनियारी में नाका लगाकर मालवाहक वाहनों के रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान करीब चार वाहनों से बिना ई-वे बिल का सामान पकड़ा।

विज्ञापन


एक्साइज विभाग ने फर्नीचर ले जा रहे एक वाहन से 20, 892 रुपये जुर्माना वसूला। जबकि कृषि कार्य के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली पाइपें ले जा रहे वाहन चालक से 26, 668 रुपये और दो अन्य वाहन जो घर का रंग और लोहे की पाइपें ले जा रहे थे, उनसे 48037 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


कुल मिलाकर विभाग ने सरकारी खजाने में 95 हजार 592 रुपये राजस्व जमा करवाया है। बता दें कि इससे पहले विभाग ने इलेक्ट्रानिक्स और दोपहिया वाहन ले जा रहे कारोबारियों को बिना ई-वे बिल कारोबार करने पर पेनल्टी लगाई थी। एक्साइज विभाग की इस कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिला हमीरपुर में हेयर कटिंग एवं ब्यूटी सैलून पर भी एक्साइज विभाग की नजर है। सहायक आयुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग गगनेश गुप्ता ने कहा कि सरकार को राजस्व के रूप में चपत लगाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जीएसटी के दायरे में आने वाले कारोबारी समय पर टैक्स का भुगतान करें और बिना ई-वे बिल के कोई भी सामान यहां से वहां लेकर न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed