{"_id":"61534cc48ebc3e9fbc7aa69a","slug":"heroin-case-dri-team-is-interrogating-three-people-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन मामला: कुल्लू में डीआरआई की टीम तीन लोगों से कर रही पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हेरोइन मामला: कुल्लू में डीआरआई की टीम तीन लोगों से कर रही पूछताछ
Tue, 28 Sep 2021 10:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:41 PM IST
सार
गुजरात की मुंद्रा बंदरगाह से जब्त की गई नौ हजार करोड़ रुपये की हेरोइन मामले की आंच कुल्लू तक पहुंच गई है। डीआरआई की एक टीम कुल्लू में तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। टीम के आने से जिला कुल्लू में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जांच(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्व सूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम हिमाचल प्रदेश के कुल्लू पहुंच गई है। गुजरात की मुंद्रा बंदरगाह से जब्त की गई नौ हजार करोड़ रुपये की हेरोइन मामले की आंच कुल्लू तक पहुंच गई है। डीआरआई की एक टीम कुल्लू में तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। टीम के आने से जिला कुल्लू में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि टीम जिला मुख्यालय में एक बड़े होटल में ठहरे तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इसमें स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। नारकोटिक्स के मामले में जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है, वे सभी कुल्लू से बाहर के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि राजस्व सूचना निदेशालय की टीम आई है। उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी देने से मना किया है।
विज्ञापन